राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Jul 24, 2023 - 19:04
 0
राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

बानसूर,अलवर (गोपाल कृष्ण)

राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ राजस्थान के आह्वान पर आज उपखंड बानसूर के सभी राजस्व कार्यालयों के राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य्मंत्री को ज्ञापन में दिए गए मांग पत्र को जलाकर विरोध जताया। राजस्व मंत्रालय कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सैन ने बताया कि राजस्व मंत्रालय प्रदेश संघ के आह्वान पर आज पुरे राजस्थान में राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होनें बताया कि राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों के तहसीलदार कोटे में छेड़छाड़ के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समस्त राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों की ओर से राजस्व सेवा परिषद ने प्रस्तुत ज्ञापन की प्रति जलाकर और राजस्व सेवा परिषद के विरोध में नारेबाजी करके जमकर विरोध दर्ज करवाया गया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार सेन, ब्लॉक संरक्षक राजेश जोशी,  छगन लाल मीणा ,धनेश कुमार, शेरसिंह, ओम प्रकाश गुर्जर सहित राजस्व मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................