रसोईघर मे अज्ञात कारणो से लगी आग : बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Jul 24, 2023 - 19:02
 0
रसोईघर मे अज्ञात कारणो से लगी आग : बुजुर्ग महिला की हुई मौत

बानसूर ,अलवर (गोपाल कृष्ण)

बानसूर के गांव ओसपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक बुजुर्ग महिला की रसोई घर में आग लगने से मौत हो गई। हालांकि अभी आग लगने का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर बानसूर से दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

घटना सुबह क़रीब साढ़े दस बजे की है। जहां सविता देवी (55) पत्नी छाजुराम निवासी ओंसपुर की रसोई घर में आग लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना के समय घर पर कोई नही था। महिला के दो पूत्र है और दोनो ही बाहर रहते है। जिसमे बडा पुत्र महाराष्ट्र में अपने बच्चो के साथ रहता है और छोटा पूत्र बावल किसी कंपनी में काम करता है।घटना के समय छोटी पुत्रवधू घर के बाहर कपड़े धोने गई हुई थीं। महिला के पति छाजूराम अपने गांव मुंडली गया हुआ था। महिला का परिवार 16 साल पहले मुंडली से आकर ओंसपुर में रह रहा था।  आग की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और बानसूर पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया गया। लेकिन जब तक महिला की मौत हों चुकी थी। पुलिस घटना की जानकारी में जुटी हुई है। पुलिस ने अलवर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। एफएसएल टीम के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

बानसूर थाना प्रभारी हेमराज सराधना ने बताया कि आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे जहां घर के रसोई घर में आग से महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................