शहीद नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगड़िया की अंत्येष्टि में उमड़े हजारों लोग नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बारिश के बीच 8 साल के बेटे कृश ने दी मुखाग्नि,, वीरांगना व मासूम बच्चों को बिलखते देख हर किसी की आंखें हुई नम

Oct 9, 2022 - 14:51
 0
शहीद नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगड़िया की अंत्येष्टि में उमड़े हजारों लोग नम आंखों से दी अंतिम विदाई

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव ) तहसील के ग्राम पंचायत गुढा बावनी के शहीद नायब रिसालदार सुमेर सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 8 साल के बेटे कुछ ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखों में पानी भर आया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बारिश के बावजूद भी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व शहीद की पार्थिव देह जब शहीद के घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सुमन देवी तथा माता जानकी देवी बेसुध हो गई। 15 वर्ष की बेटी भावना का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गुढ़ा गोड़जी से बगड़ियों की ढाणी तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। शहीद सुमेर सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा, सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, आदिवासी अनुसूचित जनजाति समाज के नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, पूर्व प्रधान भगवानाराम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सरपंच बजरंग लाल खेदड़, विकास गिल, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष मूलचंद खरींटा, बमला सरपंच जयपाल, विकास कालावत, पूर्व सरपंच रामअवतार धीवां, किशोरपुरा सरपंच मोहनलाल सैनी, एसडीएम रामसिंह राजावत, तहसीलदार सुभाष स्वामी, गुढ़ा थानाधिकारी बंशीधर वर्मा, उदयपुरवाटी थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है