राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

Jul 11, 2023 - 15:15
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

नारायणपुर (अलवर, राजस्थान/ भारत कुमार शर्मा) आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय स्टॉफ और विद्यार्थियों ने बारिश के मौसम के चलते पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कर पेड़ों की सुरक्षा का जिम्मा लिया |  साथ ही विद्यार्थियों को फूलों के पौधे वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया | आज कुल 5 पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए | स्काउट मास्टर हजारी लाल सैनी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय के स्काउट्स और विद्यार्थियों के साथ मिलकर आने वाले रविवार को  घर घर वृक्षारोपण कार्य करेंगे| पिछले 2 साल से विद्यालय स्टॉफ के द्वारा विद्यालय में अपने खर्चे से पेड़ और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाकर सार संभाल की जा रही है| इस मौके पर प्रधानाचार्य यादवेंद्र सिंह यादव के साथ विद्यालय स्टॉफ किशोर सिंह, रोहिताश कुमार, बलराम रैगर, हजारी लाल सैनी, कन्हैया लाल कुलदीप, सुरेश चंद यादव, संगीता शर्मा, बजरंग लाल धोबी, नंदलाल, मनोज कुमार रैगर, ममता जोशी, राकेश यादव,कमलेश शर्मा, प्रियंका दुहारिया, दीपक सैनी के साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है