घर में आग लगने से घर का करीब दो लाख का सामान जलकर राख

Mar 22, 2021 - 22:47
 0
घर में आग लगने से घर का करीब दो लाख का सामान जलकर राख

बडौदामेव (अलवर, राजस्थान/ रामबाबू शर्मा) बड़ौदामेव कस्बे के समीपवर्ती ग्राम रोणपुर में रात करीब 2:00 बजे रोशन लाल जाटव के घर में अचानक आग लग गई जिससे घर का करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया
मिली जानकारी के अनुसार सोनदेई ने बताया कि मैं घर के चौक में सोई हुई थी तो अचानक 2:30 बजे मेरी आंख खुली तो देखा घर धू धू  का जल रहा था । जिस पर मैंने शोर मचाया तो आसपास के घर के लोग भागे और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया जिसमें सरसों गेहूं सोफा सेट व कपड़े और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया  ।
बड़ौदामेव नायब तहसीलदार विशंभर दयाल वशिष्ठ स्थानीय सरपंच  कमलकांत मीणा ने  पहुंचकर  किया मौका मुआयना तहसीलदार विशंभर दयाल वशिष्ट ने बताया कि रोणपुर में रोशन जाटव के घर प्राकृतिक आपदा के कारण यह अग्नि कांड हुआ है जिसका मौका मुहावरा करा लिया गया है जिसमें करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी रिपोर्ट बनाकर राज सरकार को भेजी जाएगी जो भी मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता मिलेगी वह दी जाएगी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................