ड्यूटी के दौरान सैनिक का आक्समिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Jan 14, 2022 - 20:40
 0
ड्यूटी के दौरान सैनिक का आक्समिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर स्थित ग्राम कांकरा बर्डोद निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के सैनिक मनोज कुमार का ड्यूटी के दौरान बिमारी के कारण आक्समिक निधन हो गया। जिसका गुरूवार को पैतृक गांव कांकरा बर्डोद के मोक्ष धाम में  सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स नागपुर, महाराष्ट्र के हैड कांस्टेबल रामनिवास ए़ंव परिवार के मनदीप ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र महेन्द्र चौधरी नागपुर, महाराष्ट्र में  ड्राइवर के पद पर तैनात था। कुछ दिनों से पिलिया बिमारी होने के कारण से तबीयत खराब चल रही थी। जिसका नींव एरा हास्पीटल में इलाज चल रहा था। 
बीते मंगलवार की देर रात्रि को करीब 12 बजे मनोज कुमार ने अंतिम सांस ली। सैन्य कार्यवाही के बाद सेना के अधिकारियो की अगुवाई में बुधवार देर रात को सैनिक मनोज का पार्थिव शरीर बहरोड़ थाना पहुंचा। गुरुवार को सुबह दस बजे अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर स्थित मोक्ष धाम पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एंव ग्रामीणों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, ए़ंव जनप्रतिनिधियो के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया। मौके पर सेना के अधिकारियों ने मनोज कुमार के पिता महेंद्र चौधरी एंव पुत्र देव को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।  मृतक सैनिक मनोज कुमार के दो बेटी ए़ंव एक बेटा है। 

  • अंतिम संस्कार वाली सहायता राशि परिजनों को सौपी-

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स नागपुर के हैड कांस्टेबल रामनिवास ने सैन्य विभाग द्वारा अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली पचास हजार रुपए की राशि परिजनों को सौंपी। 

रोती बिलखती रही बड़ी बेटी- 

मृतक सैनिक मनोज कुमार का पार्थिव शरीर घर आने पर बड़ी बेटी अनुष्का रोती बिलखती कह रही थी, की पापा मत जाओ, परिवार की महिलाएं बेटी को ढांढस बधांती रही।
इस मौके पर बहरोड़ पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव, पूर्व प्रधान नंदराम औला, ग्राम पंचायत बर्डोद के पूर्व सरपंच रामौतार सैनी, बहरोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र सैनी, बर्डोद बीट प्रभारी कृष्ण कुमार, छोटेलाल बर्डोदिया, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है