गोविंदगढ़ समिति क्षेत्र के सभी सरपंचों ने कार्य बहिष्कार कर ग्रामपंचायत भवनों पर लगाए ताले

Jan 21, 2021 - 19:10
 0
गोविंदगढ़ समिति क्षेत्र के सभी सरपंचों ने कार्य बहिष्कार कर ग्रामपंचायत भवनों पर लगाए ताले

गोविन्दगढ़  (अलवर,राजस्थान)  राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत का पीडी खाता खोल ग्राम पंचायत के सभी तरह के खर्चों का बिल कोषाधिकारी के माध्यम से कराने को लेकर ग्राम पंचायतों के  विरोध में सरपंच संघ गोविन्द गढ़  की मांग पर पंचायत समिति गोविन्दगढ़ की सभी पंचायतों में तालाबंदी कर सरपंच एवं पंचों द्वारा  हड़ताल की गई।

गोविन्दगढ़ सरपंच उर्मिला अजय मेठी ने बताया कि गोविन्द गढ़ ग्राम पंचायत द्वारा सफाई एवं अन्य कार्यों के जो भी खर्च किया गया जो कि अभी तक सरपंच ने अपनी निजी पॉकेट से खर्च किया है   अब इस नई व्यवस्था से कोषाधिकारी से राशि की मांग करनी पड़ेगी। जिससे कोषाधिकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा। सरकार को पीडी खाते बंद कर पूर्व की तरह ग्राम पंचायतों से विकास कार्य कराने होंगे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................