राजकीय महाविद्यालय वैर में बिरसा मुंडा जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Nov 10, 2025 - 09:27
 0
राजकीय महाविद्यालय वैर में बिरसा मुंडा जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजकीय महाविद्यालय वैर, भरतपुर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य परसराम गुर्जर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में जागरूकता फैलाकर अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

इस अवसर पर सहायक आचार्य बनवारी लाल बैरवा, सपना मीणा और रामप्रसाद मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक जननायक नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और आत्मसम्मान के प्रतीक थे।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिरसा मुंडा के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, जनजातीय गौरव और सामाजिक चेतना की भावना को प्रबल करना रहा। अंत में प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी को बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है