क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ पुलिस थाने में दीपावली पूजन कर अनूठी मिशाल पेश की

Nov 16, 2020 - 03:51
 0
क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ पुलिस थाने में दीपावली पूजन कर अनूठी मिशाल पेश की

बहरोड /अलवर

बहरोड़। बहरोड़ थाना अधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ थाने में पूर्ण विधि-विधान से दीपावली पूजन कर एक अनूठी मिशाल कायम की गई है। आपको बता दें कि पुलिस की मुस्तैदी के चलते बहरोड़ थाना क्षेत्र में दीपावली का पर्व बिना किसी अप्रिय घटना और दंगा-फसाद के शान्तिपूर्वक मनाया गया। थाना अधिकारी ने सबसे पहले आमजन के सहयोग से दीपावली का त्यौहार बिना किसी अप्रिय घटना के शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो जाने पर आभार जताया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा बताया कि दीपावली के त्यौहार पर कस्बे में विशेष भीड़-भाड़ रहती है। ऐसे माहौल में हमने विशेष प्लान बनाया था जिससे भीड़-भाड़ ना रहे तथा कोई अप्रिय घटना ना घटे, कोई अप्रिय वारदात ना हो इसके पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई थी और गस्त को भी प्रभावी बनाया गया था। जिसके चलते क्षेत्र में शान्ति एवं सद्भावना का एक अच्छा संदेश गया है।

 
दूसरी तरफ बहरो़ड़ पुलिस थाने में थाना अधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस परिवार को साथ लेकर विधि-विधान से मंत्रोचारण के साथ दीपावली पूजन कर एक अनूठी मिशाल पेश की गई है। थाना अधिकारी ने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर कानून और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में में अपना कर्तव्य निभाने के चलते हम घर तो जा नहीं सकते। इसलिए पुलिस थाना ही हमारा घर होता है। हम सबने मिलकर थाने परीसर में ही विधि-विधान से दीपावली पूजन कर सुख-समृद्धि और शान्ति की कामना की है।

योगेश शर्मा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................