अलवर पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर लगा दाग, महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मी निलंबित

अलवर बना अपराधो का गढ़, जैसे हत्या, बलात्कार, लूट, अवैध खनन, गौतस्करी, रंगदारी, जैसे गोरखधंधे लगातार बढ़ रहे है आखिर कब लगेगी अपराधो पर लगाम 

Sep 30, 2021 - 12:35
 0
अलवर पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर लगा दाग, महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस की कार्यशैली पर फिर लगा प्रश्न चिन्ह, एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ जीतेन्द्र जैन)  रक्षक करने वाले पुलिसकर्मी ही भक्षक बन रहे हैं। ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला कठूमर थाना क्षेत्र में एक महिला से एक पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म किया। उसके बाद कई बार उसके साथ संबंध बनाए।  जब वह पीड़िता को परेशान करने लगा। तो उसने मामले की जानकारी अलवर पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश पर कठूमर थाने में कॉन्स्टेबल व उसके भाई के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है। वहीं एसपी ने दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
एक साल पहले कठूमर में रामनिवास गुर्जर कठूमर थाने में तैनात था। इसी दौरान एक महिला का जमीनी विवाद का मामला कठूमर थाने में पहुचा था। इस दौरान कांस्टेबल की मुलाकात महिला से हुई। कांस्टेबल उसका विवाद हल कराने का आश्वासन देकर उसके घर आने जाने लगा। इस दौरान कांस्टेबल रामनिवास ने महिला से दुष्कर्म किया। करीब एक साल तक उसके साथ संबंध बनाता जाता रहा। उसके बाद पीड़िता अलवर में बख्तल की चौकी पर परिवार के साथ रहने लगी। यहां भी कांस्टेबल उसके घर जाता व उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परेशान पीड़िता अपने पति व बच्चों के साथ डीग में रहने1 लगी। इसकी जानकारी मिलते ही 8 सितंबर को कांस्टेबल रामनिवास डीग गया व उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। रामनिवास को उसका भाई डीग लेकर गया था। पीड़िता ने पुलिस थाने में जाने की जगह सीधा एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से मुलाकात की उनको पूरी घटना के बारे में बताया। 
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कठूमर थाने में कांस्टेबल रामनिवास के खिलाफ दुष्कर्म व उसके भाई के खिलाफ लेकर जाने का मामला दर्ज हुआ है। 
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कांस्टेबल रामनिवास को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रामनिवास अभी अलवर पुलिस लाइन में तैनात था।
 उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल लक्ष्मणगढ़ डिप्टी एसपी को दी गई है व इसकी जांच कर रहे हैं। आरोपी कोई भी हो उसको बख्शा नहीं जाएगा  पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिससे वो किसी भी तरह की जांच प्रभावित ना कर सके। वही पीड़िता को न्याय दिलवाया जाएगा। एसपी ने कहा कि वो लगातार संपर्क सभा व पुलिस के कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को जागरूक करती हैं। उसके बाद भी लगातार अलवर जिले में घटनाएं जारी है। पुलिस की वर्दी पहनने के बाद एक पुलिसकर्मी की समाज के प्रति जिम्मेदारी ज्यादा रहती है। इस तरह की घटना समाज को शर्मसार करती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................