भारत विकास परिषद महिला ने बालिकाओं को वितरित की पाठ्य सामग्री

Oct 12, 2021 - 21:59
 0
भारत विकास परिषद महिला ने बालिकाओं को वितरित की पाठ्य सामग्री

बयाना (भरतपुर, राजस्थान) भारत विकास परिषद महिला द्वारा एवं बाल विकास प्रोजेक्ट के तहत नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं स्वस्थ बेटी एवं स्वस्थ राष्ट्र कार्यक्रम आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल एवं महिला प्रमुख रजनी गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चरणो में दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। और छोटी बालिकाओं का पूजन कर उन्हें उपहारस्वरूप पाठ्य सामग्री वितरित किए गए।
डॉ रामकुमार गुप्ता ने भारत विकास परिषद के बारे में सभी को जानकारी दी, और महिला प्रमुख रजनी गुप्ता एवं सांस्कृतिक प्रमुख बबीता जैन ने एनीमिया के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार बालिकाओं का हीमोग्लोबिन कम आने पर आने पर खान-पान कैसा होना चाहिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राधा अग्रवाल, रेखा बंसल, अनीता गुप्ता, मधु बंसल, उषा महावर, अनीता महावर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................