मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल

Nov 12, 2020 - 19:03
 0
मोटरसाइकिलों की  भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल

भरतपुर,राजस्थान / पदम चंद जैन 
डीग (12 नबम्बर) डीग - भरतपुर सड़क मार्ग पर गुरुवार की  शाम गॉव अऊ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक  बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे  प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि गुरुवार की सांय  कस्बा निवासी वैभव कटारा 24 बर्ष पुत्र राजू कटारा भरतपुर से बाइक पर डीग आ रहा था

तभी गॉव अऊ के पास तेज गति से आई एक बाइक उसकी बाइक से टकरा गई जिससे वह सिर में चोट लगने से गंभीर रूप  से घायल हो  गया जिसे उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए भरतपुर रैफर कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................