भाजपा कार्यकर्ताओ ने तृणमूल कोंग्रेस की गुंडागर्दी के खिलाफ की नारेबाजी

May 5, 2021 - 21:19
 0
भाजपा कार्यकर्ताओ ने तृणमूल कोंग्रेस की गुंडागर्दी के खिलाफ की नारेबाजी

नगर (भरतपुर,राजस्थान/ लवेश मित्तल) नगर कस्बे के सीकरी चुंगी के पास मिस्त्री मार्केट में आज  राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा शहर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल खंडेलवाल के नेतृत्व में बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा की जा रही हिंसा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करते समय कोरोना गाइडलाइन नियमो का पालन किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम कपूर ने तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को चेतावनी के लहजे में कहा अगर तानाशाही नहीं रुकी तो इसका बहुत बड़ा खामियाजा ममता बनर्जी को झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उनके कार्यकर्ता राष्ट्रपति  से निवेदन करते हैं कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर शहर महामंत्री राहुल शर्मा खखावली, महेश गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, मनोज शर्मा, छैलबिहारी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................