रामगढ़ मे पीड़ित परिवार से मिली भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।

Jul 2, 2020 - 03:56
 0
रामगढ़ मे पीड़ित परिवार से मिली  भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।

रामगढ़ अलवर

मृतक श्रवण हत्या काण्ड और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को राजनैतिक रूप ले चुकी है।

इसी के चलते आज भाजपा महिला मोर्चा अलवर जिला संयोजक सुनीता सैनिक टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। गैंग रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद सुनीता सैनी न इसे ह्दयविदारक घिनोनी घटना बताते हुए कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं करने से कारण उनके हौसले बुलंद हुए और पीड़िता के पिता की हत्या कर दी। सैनी ने पीड़िता अथवा उसके भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के साथ ही पीड़िता को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

स्थानिय विधायक पर सैनी ने संवेदनहीन होने के आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा मुख्यालय पर ही घटना हो गई। लेकिन महिला होने के बावजूद भी उन्होंने महिला का दर्द नहीं समझा और पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आई। पीड़ित परिवार से मिलने आई

महिला मोर्चा सदस्यों ने विधायक और सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। इस दोरान जिला मंत्री सुनीता यादव, महिला अध्यक्ष रीता सेठी, चारुल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जाटव,आरती बहुगुणा, रामगढ़ मोर्चा अध्यक्ष जसवीर कौर, उमा शर्मा मीना अरोडा, जितेंद्र राठोड, नरेंद्र सिंह सहित महिला मोर्चा की अनेक सदस्य मौजूद रहे।

राधेश्याम गेरा की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow