भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा पहुंचे राजसमंद

Dec 26, 2020 - 04:08
 0
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा पहुंचे राजसमंद

राजसमंद/ रंजिता सुथार

राजस्थान भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा  शुक्रवार राजसमंद पंहुचे। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के दिन सुशासन दिवस के अ‌वसर पर ग्रामीण जनता के साथ संवाद कार्यक्रम मे भाग लिया। इसके साथ ही मास्क वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। दोपहर बाद उन्होने एक कार्यकर्ता के एक निजी होटल मे उन्होने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत मे कटारा ने कहा कि देश मे किसान बिल के खिलाफ आन्दोलन कर रहे लोगों मे किसानों की संख्या अंगुली पर गिनी जा सकती है। जबकि इसको हवा देने वाले लोग पार्टी के विरोधी है। जो किसी भी तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार का विरोध करना चाहती है जबकि इस बिल को कांग्रेस ने ही देश मे लाने का आश्वासन दिया था। उसी मे कुछ कमियों को दूरकर केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित मे पेश किया है। लेकिन विपक्ष ओछी राजनितीकर इसका विरोध कर रही है। जबकि राजस्थान का कोई भी किसान इसके विरोध मे सामने नही आया है। कुछ किसानों का विरोध है जिसको बातचीत के जरिये हल किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................