अघोषित विधुत कटौती से गुस्साऐ ग्रामीणो ने तालाबन्दी कर किया प्रदर्शन

Dec 26, 2020 - 03:44
 0
अघोषित विधुत कटौती से गुस्साऐ ग्रामीणो ने तालाबन्दी कर किया प्रदर्शन

 

बयाना/भरतपुर / राजीव झालानी

बयाना,25 दिसम्बर। उपखण्ड की ग्राम पंचायत महरावर के ग्रामीणो व किसानो ने सोमवार को वहां के विधुत केन्द्र की तालाबन्दी कर विरोध प्रदर्शन करते हुऐ धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो व किसानो का आरोप था कि बिघुत निगम के कुछ लोगो की मनमानी के चलते न तो उन्हें घरेलू आपूर्ति न ही खेतो की सिचांई के लिऐ थ्रीफेस आपूर्ति मिल पा रही है। जिससे ठिठुरती सर्दी मे उन्हे काफी परेशानीयो का सामना करना पड रहा है। किसानो का आरोप था कि सरकार जब 6 घन्टे खेती के लिऐ थ्रीफेस बिघुत आपूर्ति की बात कर रही है। तो बिघुत निगम की ओर से उन्हें एक से दो घन्टे ही थ्री फेस बिघुत आपूर्ति रात्रि के समय दी जा रही है। जिसके चलते ठिठुरती सर्दी में खेतो की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। और खेतो में खडी फसले सूखने के कगार पर है। प्रदर्शनकारी ग्रामीण व किसान बाद में बिघुत निगम के उच्चाधिकारियो से दूरभाष पर बार्ता होने के बाद माने। निगम के सहायक अभियन्ता विवेकशर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति में दिक्कत आ रही थी। जिसे दुरूस्त कर आपूर्ति चालू कर दी गई है। और किसानो को नियमित घन्टे आपूर्ति देने के प्रयास किये जा रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................