भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

Sep 17, 2020 - 22:40
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

रामगढ़ अलवर

रामगढ़  कस्बे के  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। रामगढ़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी ने बताया कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रामगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा स्थित अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को फल बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री सहित अन्य लोगों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए गए। इसके बाद रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम निवाली में 11 पौधे लगाकर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी ने की एवं कार्यक्रम के प्रभारी मंडल महामंत्री भवानी कालरा एवं ताराचंद यादव रहे। पौधारोपण के पश्चात कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटकर जन्मदिन की खुशी जताई एवं ईश्वर से प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इसी के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा देशभक्ति नारे लगाए गए जिससे कि पूरा कस्बा बोल उठा। इस दौरानमंडल उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष जसवीर कौर, खेड़ी सरपंच राकेश चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जवाहर लाल तनेजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, पूर्व सरपंच कृष्ण यादव, आईटी सेल दिनेश चौहान,तुषार विजय, जय प्रकाश गुर्जर ,संजय नगर, अशोक सिंह बन्ना, रमेश चंदओड,बने सिंह पोसवाल, बाबूलाल जांगिड़,बनवारीलाल,मनोज सोनी,भगवान सैनी,सतीश यादव,राजू मूर्तिकार, परमजीत सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामगढ़ से अमित भारद्वाज

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow