भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के कुशासन अराजकता और भ्रष्टाचार के विरोध में सौपा ज्ञापन

Jul 31, 2021 - 20:12
 0
भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के कुशासन अराजकता और भ्रष्टाचार के विरोध में सौपा ज्ञापन

महुआ (दौसा राजस्थान/ अवधेश अवस्थी) पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा मैं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बंसल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम महुआ उपखंड अधिकारी कार्यालय में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुशासन अराजकता और भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा 
ज्ञापन में बताया गया  कि राजस्थान में विगत ढाई वर्षों से सतारूढ  अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कुशासन से राजस्थान की सम्पूर्ण जनता त्रस्त है। कोरोना वैश्विक महामारी में जब पूरे देश व प्रदेश की जनता परेशान थी। तब जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय "नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सहायता योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सहायता पहुंचायी जा रही थी, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे समय अपने निवास पर क्वारंटाइन होकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह छिपाते रहे। जिसके कारण राजस्थान की आम जनता भयाक्रांत व त्रस्त रही। पीएम केयर्स फंड के माध्यम से भेजे गये विभिन्न चिकित्सा उपकरणों को कबाड़ में पटके रखा गया व आम जनता परेशान होती रही। वैक्सीनेशन में बरती गई लापरवाही सबके सामने है।राजस्थान में सरकार व प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। जिसके चलते आम जनता में भय अपराधियों में विश्वास का वातावरण है। जगह-जगह चोरी, लूटपाट, डकैती व बलात्कार की घटनाएं हो रही है। राजस्थान महिला अपराधों में पूरे देश में दूसरे स्थान पर है।दौसा जिले में अपराध बेतहाशा बढ़ रहे है। महवा विधानसभा क्षेत्र में शंभू पुजारी हत्याकाण्ड, मानपुर में पुलिस थाने से मात्र 300 मीटर दूर पुलिस के एक सिपाही की हत्या व कई अनेक हत्याकाण्ड जिले में विगत दिनों में हुये है। कई जगह महिला अपराध व अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। दौसा में नाबालिग लड़कियों का अपहरण, लालसोट व बांदीकुई में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाऐं हुई है व अपराधी खुलेआम घूम रहे है। आपराधिक तत्वों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है जिसके चलते उनके हौसले बुलन्द है। पूरे जिले में चोरी व डकैती के नित नयी वारदातें हो रही है। जिस पर पुलिस व प्रशासन मौन व मूकदर्शक बने हुये है।राज्य में पूरे देश की सर्वाधिक महंगी बिजली लोगों को मिल रही है। अत्यधिक बिजली दर होने के बावजूद बिजली कटौती वजबरन वीसीआर भरने जैसे घटनाऐं आम है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चहेते अधिकारी खुलेआम अपने कार्यालयों मैं गरीब जनता से रिश्वतखोरी कर रहे है। विगत वर्ष के अन्दर अनेक लोकसेवक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के शिकंजे में आये है जिससे यह जाहिर है कि लोकसेवक जनप्रतिनिधियों के प्रश्रय से भ्रष्टाचार फैला रहे है। चिरंजीवी योजना में निजी चिकित्सालय इलाज नहीं कर रहे है जिससे चिरंजीवी योजना का लाभ भी आम जनता को नहीं मिल पा रहा है।पूरे दोसा जिले में पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण भूजल का स्तर बहुत नीचे चला गया है। पानी की अनियमित व मनचाही वितरण व्यवस्था के कारण आम जनता को पीने के पानी की मूलभूत सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।राजस्थान में कांग्रेस सरकार किसानों की कर्जमाफी व बेरोजगारी भत्ते को लेकर सता में आयी थी परन्तु न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ और न हो बेरोजगारों को बेरोजगारी भता समय पर मिल रहा है।महोदय इन सब परिस्थितियों में आपसे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विनम्र आग्रह करते है कि राज्य सरकार को एवं प्रशासन को निर्देशित करके इस अराजकता व भ्रष्टाचार से राजस्थान की जनता को निजात दिलायें।
ज्ञापन देने वालों में इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा मंडल अध्यक्ष दिनेश बंसल अमर सिंह खींची वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खेडला राजबहादुर गुर्जर जिला उपाध्यक्ष हरदेव पावटा जिला मंत्री हेमेंद्र तिवारी महाराज सिंह गुर्जर राजेश योगी मनोज गुर्जर कुलदीप सिंह गोविंद सेन सतीश सोनी कंवर सिंह एडवोकेट रितेश जैन जीतू मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान अनिल साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................