पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डीग में दिया धरना

Sep 3, 2020 - 00:16
 0
पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डीग में दिया धरना

डीग भरतपुर

डीग - 2 सितंबर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरीश शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर सरकार से पुलिसकर्मियों का वेतन ग्रेड पे 2400  से  3600 करने की मांग को लेकर धरना दिया।

धरने पर बैठे भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने कोरोना काल  में 24 घंटे ड्यूटी देकर अभूतपूर्व कार्य किया है लेकिन उनकी ग्रेड पे महंगाई को देखते हुए कम होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसे देखते हुए सरकार को उनकी ग्रेड पर 2400 सौ के स्थान पर 3600 करनी चाहिए भाजयुमो कार्यकर्ताओ कहना है कि जब तक सरकार उनकी  मांग स्वीकार नहीं करती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

डीग से पदम जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow