दवाइयों के हाई डोज़ से दोनो किडनी खराब, सहायता के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

इलाज के पैसे नही किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम बचाव

Sep 6, 2021 - 16:42
 0
दवाइयों के हाई डोज़ से दोनो किडनी खराब, सहायता के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम
दवाइयों के हाई डोज़ से दोनो किडनी खराब, सहायता के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

उदयपुरवाटी (झुन्झुनू, राजस्थान/सुमेर सिंह राव)

उदयपुरवाटी  क्षेत्र के सिंगनोर ग्राम पंचायत के मझाऊ ग्राम निवासी मनेश देवठिया की 18 वर्षीय बड़ी बेटी ममता की तबियत खराब होने पर उसने कुछ दवाइयाँ ली थी जिसके कारण उसकी तबियत ओर ज्यादा खराब हो गई। जिसे जयपुर के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया जंहा उसकी दोनो किडनी खराब होना बताया तथा ओर ज्यादा तबियत बिगड़ जाने पर उसे एक अन्य निजी अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसकी दोनो किडनी ट्रांसप्लांट करनी पड़ेगी। और करीब दस लाख रुपये का खर्चा आना बताया। लेकिन इस गरीब परिवार के पास तो 10 लाख बोलने तक कि हिम्मत नही है। वो दस लाख की व्यवस्था कैसे कर पायेगा। ऐसे में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओ ने इस परिवार की सहायता हेतु सोशल मीडिया पर एक मुहिम के चलाई है। जिसमे इस गरीब परिवार के मदद की जा सकती हैं। मंजीत सर्वा व एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मनेश मजदूरी का काम करता है ओर इसके तीन बच्चे है जिसमे ममता बड़ी बेटी है और उससे छोटा भाई  दिव्यांग है और वह भी बीएड कर रहा है। परिवार अत्यंत गरीब है और परिवार को वास्तव में मदद की आवश्यकता है। ममता जिसकी दोनो किडनी खराब है वह पढ़ने में बहुत होशियार है और वह अब बीएससी पार्ट थर्ड की छात्रा है। ममता के फोनपे नबर 7726800279 पर आर्थिक सहायता कर सकते है। या फिर आप स्वयं जाकर भी इनकी मदद कर सकते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................