डाकघर की दोनो प्रिंटर मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान

Sep 22, 2021 - 22:23
 0
डाकघर की दोनो प्रिंटर मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी)  बर्डोद कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित भारत सरकार की इकाई भारतीय डाक सेवा (पोस्ट आफिस) में गत महिनों से पास बुक में एंट्री करने वाली,ए़ंव स्पीड पोस्ट के पता प्रिंटर करने वाली मशीन खराब हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर से जुड़े  कस्बा क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बताया कि प्रिंटर मशीन खराब हो जाने के कारण लेन-देन का ब्यौरा की जानकारी नहीं मिल रही। जिससे डाकघर के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि इस सम्बन्ध में हमने अधिकारियों को अवगत करा रखा है। वहीं ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल समस्या समाधान करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................