गोविंदगढ़ मे शहीदे आजम भगत सिंह की 113 वी जयंती मनाई

Sep 29, 2020 - 01:59
 0
गोविंदगढ़ मे शहीदे आजम भगत सिंह की 113 वी जयंती मनाई

गोविन्दगढ़ अलवर

गोविन्दगढ़  कस्बे के सिकरी रोड पर स्थित भगत सिंह सर्किल पर कस्बे के युवाओ ने  शहीद ए आजम भगत सिंह की 113 वी जयंती पर मनाई  इस मौके पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर साफा बांधकर  कर उन्हें याद किया।

युवा फतेह सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ अपने घर में क्रांतिकारियों की मौजूदगी से भगत सिंह पर गहरा प्रभाव पड़ा। इन पर क्रांतिकारियों का असर था कि वे बचपन से ही अंग्रेजों से घृणा करने लगे। शहीद ए आजम भगत सिंह ने इंकलाब का नारा बुलंदकर हर हिंदुस्तानी मे जोश भर दिया था  स्वतंत्रता की लड़ाई में भगत सिंह का अहम योगदान रहा उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया था

शहीद ए आजम भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने देश की आज़ादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। पहले लाहौर में साण्डर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद (सेण्ट्रल असेम्बली) में बम-विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलन्दी प्रदान की। इन्होंने असेम्बली में बम फेंककर भी भागने से मना कर दिया।

 इस अवसर पर फतेह सिंह ,युवा सिक्ख समिति प्रधान सुखवन्त सिंह,जितेंद्र ,कुलविंदर सिंह ,अमरजीत सिंह रणजीतबावा सिंह,सौरभ शर्मा ,बलदेव सिंह ,जगमोहन सिंह ,नम्बर सिंह आदि मौजूद रहे  

अमित खेड़ापति

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow