मोदी सरकार के पार्ट 2 का एक वर्ष पूरा होने पर मनाया जश्न

Jun 9, 2020 - 03:43
 0
मोदी सरकार के पार्ट 2 का एक वर्ष पूरा होने पर मनाया जश्न

बयाना भरतपुर

बयाना 08 जून। केन्द्र की मोदी सरकार के पार्ट 2 का पहला वर्ष पूरा होने पर सोमवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इसे सफलताओं व उपलब्धियों भरा वर्ष बताते हुए जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीणा मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में व शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न वार्डों में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। भाजपा नेताओं के अनुसार इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महिलाओं व अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के अनुसार इस दिन ग्राम पंचायत वीरमपुरा क्षेत्र में भाजपा जिलामहामंत्री भगवानदास शर्मा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत व बूथ सम्पर्क अभियान शुरू कर लोगों को घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को पत्रक व पैम्पलेट वितरित किए गए। इस दौरान मंडल महामंत्री बलवीरसिंह, धर्मसिंह, मानसिंह, आदि भी मौजूद रहे। इसी प्रकार शहर भाजपा मंडल की ओर से कस्बे के भीतरवाडी कोलीपाडा, पठानापाडा, जाटवबस्ती, आदि मौहल्लों में लोगांे को घर घर जाकर मोदी सरकार के पार्ट 2 के  एक वर्ष की तमाम उपलब्धियों की जानकारी देकर उनको पत्रक व प्रचार सामग्री वितरित करते हुए बताया गया कि पिछले 70 साल में किसी ने इतने काम नही किए। जितने मोदी सरकार ने किए। उन्होंने महंगाई व बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए किए गए उपलब्धि पूर्ण कार्यों की भी जानकारी दी। इस दौरान कुछ जगह सांसद रंजीता कोली , डाॅ.रितु बनावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना जाटव आदि भी मौजूद रही। जिन्होंने महिलाओं व अन्य लोगों को मोदी सरकार के बारे में विस्तार से बताया और उनके सफलतम कार्यकाल को लेकर कार्यकर्ताओं सहित लोगों को शुभकामनाऐं दी।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow