जागरूकता रैली निकालकर किया नागरिकों को जागरूक

Oct 23, 2020 - 20:09
 0
जागरूकता रैली निकालकर किया नागरिकों को जागरूक

भरतपुर,राजस्थान 
रूपवास (23 अक्टूबर) राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को रूपवास कस्बे में नगरपालिका मंडल की ओर से पालिका के अधिशाषी अधिकारी गजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया गया तथा कोरोना जागरूकता संबंधी पैम्पलेट, पोस्टर व स्टीकर आदि प्रचार सामग्री का वितरण व चस्पा किया गया। इस दौरान लोगों को निशुल्क मास्क वितरण भी किया गया।रैली में शामिल नगरपालिका कर्मी व अन्य लोग कोरोना जागरूकता संबंधी नारे लिखे बैनर पोस्टर हाथों में लिए व नारे लगाते और लोगों को कोरोना से बचाव के उपाए समझाते चल रहे थे। रैली में यतेन्द्र कुमार, राजेन्द्र जैन, गिरीश कुमार, पूरनसिंह, विनीत कुमार, महेन्द्रसिंह व धमेन्द्र आदि पालिकाकर्मी भी मौजूद रहे। 

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................