कारोडा में आयोजित हुई प्रतियोगिता, 106 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Oct 2, 2021 - 23:20
 0
कारोडा में आयोजित हुई प्रतियोगिता, 106 विद्यार्थियों ने लिया भाग

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) बर्डोद के समीपवर्ती ग्राम पंचायत कारोडा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साहस NGO संस्था द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कचरा अलग अलग करने हेतु वर्कशॉप कराई गई। इसमे कचरे के बारे में जानकारी खेल के माध्यम से विद्याथियों को दी गयी।

खेल में रिले रेस में कचरे की पर्चियां बनाकर एक कोने पर रखी गयी और दूसरे कोने हरा, नीला और लाल कूड़ेदान, जिसमे विद्याथियों को सही कूड़ेदान में सही कूड़े की पर्चियां डालनी थी। इस कार्यक्रम में लगभग 106 विद्याथियों ने बहुत ही हर्ष और उल्लास से भाग लिया। इसमे जिस टीम ने सबसे कम समय मे सबसे ज्यादा सही पर्चियां सही कूड़ेदान में डाली उसे विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम में लड़कियों की तरफ से टीना और साथी रही और लड़कों की तरफ से गौरव, हिमांशु और प्रियांशु विजेता रहे। इसमे स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल दिनेश यादव, महेश जी, निशा जी, कोमल जी और साहस NGO की तरफ से नवीन (असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर) , मनोज(वालंटियर) और शिवम (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) उपस्थित रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................