अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का गठन

Jan 21, 2021 - 01:55
 0
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का गठन

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद भीलवाड़ा विभाग की बैठक का आयोजन चित्तौड़ प्रान्त महामन्त्री पंकज झा 'सरकार', चित्तौड़ प्रान्त महिला उपाध्यक्ष रेखा लोढ़ा 'स्मित' के निर्देशन में हुआ। बैठक में परिषद की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करने के साथ साथ जिला और महानगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। विभाग संयोजक जगजितेंद्र सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा महानगर संरक्षक रविकांत सनाढ्य, डॉ. बीएल गर्ग, फतह सिंह लोढ़ा, अध्यक्ष डॉ. कैलाश पारीक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवाड़ी 'मधुप', महामंत्री योगेश दाधीच 'योगसा', उपाध्यक्ष सतीश व्यास 'आस' एवं सूर्यप्रकाश पारीक 'सूरज', महिला उपाध्यक्ष शशि ओझा, महिला मंत्री अमिता पारीक 'खनक', कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कोठारी, तकनीकी समन्वयक रोहित विश्नोई 'सुकुमार', प्रचार-प्रसार मंत्री सूर्यप्रताप सिंह देथा, युवा प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर 'रमेश' को मनोनीत किया गया। इसी तरह भीलवाड़ा ग्रामीण संयोजक बालमुकुंद सुखवाल, सहसंयोजक अशोक बिड़ला, युवा प्रकोष्ठ संयोजक जयदेव अजित सिंह 'कोटड़ी' सहसंयोजक मुकेश सिंह बड़वा 'मुक्तक' को मनोनीत किया गया। शाहपुरा संयोजक अंजनी कुमार समर्थ, सहसंयोजक सत्यनारायण सेन,  आसींद संयोजक दिनेश तिवारी, सहसंयोजक हेमन्त चौबे को मनोनीत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................