ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

Jul 6, 2021 - 02:43
 0
ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

खेतड़ी (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार परमा अध्यक्ष उदय मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष बालेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय समन्वयक ओंमकार नाथ मिश्रा, राष्ट्रीय चेयरमैन संपत पथानिया के निर्देशानुसार एवं प्रदेश संयोजक मदन मोहन पालीवाल,प्रदेश प्रधान महासचिव ओम प्रकाश वृंदावन, प्रधान संगठन मंत्री मनोहर लाल खाजपुरिया की सहमति से एवं विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दाधीच झुंझुनू ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें नागौर से पवन शर्मा को प्रदेश सचिव, लूणकरण शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जयपुर से उमेश चंद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय शर्मा को प्रदेश सचिव, संजय शहर को प्रदेश महासचिव, बांसवाड़ा से यस व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष, साहिल जोशी को संभाग प्रभारी, झुंझुनू से सुशील दाधीच प्रदेश संगठन मंत्री, सुनील बोहरा प्रदेश उपाध्यक्ष,अजय शर्मा संभाग प्रभारी, बीकानेर से सुरेंद्र शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, मुकेश जोशी प्रदेश सचिव, कमलेश जोशी संभाग प्रभारी, मनोज मेहता प्रदेश लेखाकार, सिरोही से हिमांशु जोशी प्रदेश सचिव, पाली से लक्ष्मीकांत कल्ला संभाग प्रभारी, भीलवाड़ा से मुकेश शर्मा संभाग प्रभारी, जैसलमेर से दुर्गा प्रसाद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, टोंक से हनुमान प्रसाद शर्मा संभाग प्रभारी, नवल किशोर शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, हनुमानगढ़ से मनोज सारस्वत प्रदेश उपाध्यक्ष, बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दाधीच ने कहा की हमारा संगठन समाज और मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा तथा प्रदेश की पूरी टीम एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों व उद्देश्यों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगी। इस मौके पर ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नवहाल, प्रदेश महासचिव अनिल शर्मा, शशिकांत जोशी, मनीष काकड़ा, राकेश भाभडा, योगेश शर्मा, सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................