मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर कैंटरा व सौ लीटर कच्ची शराब सहित चार गौतस्कर गिरफ्तार

Feb 22, 2021 - 16:58
 0
मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर कैंटरा व सौ लीटर कच्ची शराब सहित चार गौतस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश चंद) एएसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 21 फरवरी रविवार को टेलीफोन के जरिए मुखबिर द्वारा प्रातः 10:00 बजे सूचना दी गई कि चिड़वाई सिरमौर के मध्य बन रहे दिल्ली मुंबई हाईवे रोड  के समीप एक टाटा 709 बगाड़ी खड़ी है जिसमें चार पांच लोग बैठे हुए हैं जो किया तो शराब तस्कर हैं या गौ तस्कर हो सकते हैं। इस पर मै और कांसटेबल पवनकुमार,राजेश और चालक नाहरसिंह मय पुलिस जाब्ते के पुलिस गाड़ी से सूचना की सत्यता जांचने के लिए मौके पर पंहुचा और मुखबिर से पुनः संपर्क कर गाड़ी के बारे में पूछा गया और मुखबिर की सूचना अनुसार नाकेबंदी की गई इसी दौरान मुंबई दिल्ली सड़क किनारे बडौदा की तरफ से कच्चे रास्ते से एक तेज गति से टाटा 709 आती दिखाई दी उसको पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया लेकिन चालक द्वारा नाकाबंदी तोड़ गाड़ी को तेज गति से बघाते हुए रामगढ़ रोड की तरफ मोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा गाड़ी का पीछा किया गया और ग्रामीणों को सूचित किया गया इस पर ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी को चिड़वाई से अलावड़ा मोड के समीप रुकवा तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया और चौथा आरोपी भाग गया।  जैसे-तैसे  थाना पुलिस द्वारा क्यूआरटी टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से काफी दूर खेतों में दौड़ कर पकड़  लिया गया।
  इसके बाद चालक से गाड़ी के कागजात बगैरा मांगे चालक द्वारा कागजात नहीं होना बताया गया इस पर कंट्रा की तलाशी ली गई तो उसमें दो केनों में 50 50 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी और  गाड़ी के केबिन में पत्थर भरे हुए थे और जगह जगह गाय के गोबर के निशान थे. एसआई नरेंद्र कुमार द्वारा कच्ची शराब से संबंधित लाइसेंस या अन्य कागजात वगैरह मांगे तो वह भी नहीं होना पाए जाने पर गाडी को मय कच्ची शराब जप्त कर मुलजिम अब्दुल सत्तार(30) पुत्र सुभान खान निवासी पटाकपुर थाना पिनवा हरियाणा, पहलाद(30) पुत्र रंजीत जाति बांवरिया निवासी घाटमीका  थाना पहाड़ी जिला भरतपुर, आजाद(38) पुत्र रसीद जाति मियां मुसलमान निवासी उटावड़ मोड़ हरियाणा, मुस्तफा (19)पुत्र इसराइल जाति मेव निवासी उटावड़ मोड हरियाणा चारों मुलजिमों को गिरफ्तार कर रामगढ थाने ला हवालात में बंद कर संतरी के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराई ग्ई है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................