खेत की वाड को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग, चार घायल

Sep 28, 2020 - 02:16
 0
खेत की वाड को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग, चार घायल

बयाना भरतपुर

बयाना 27 सितम्बर। बयाना पुलिस वृत क्षेत्र के थाना गढीबाजना के गांव जैसोरा में रविवार को खेत की डोल पर लगी वाड को हटाने पर हुई कहासुनी ने ऐसा तूल पकडा की वहां देखते देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव व फायरिंग हो गई। ंजिसमें दोनों पक्षों के चार जने घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए बयाना अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार जैसोरा के  चरनसिंह व हरभान पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग हो गई।इन दोनों पक्षों के बीच पहले से ही मनमुटाव व विवाद बताया यह विवाद चुनावी रंजिष को लेकर बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टी नही कर रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गढीबाजना पुलिस के अनुसार जैसोरा के चरनसिंह व हरभान पक्षों के बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा है। रविवार को चरनसिंह व हरभान के पक्ष के बीच खेत की वाड को हटाने पर हुई कहासुनी ने ऐसा तूल पकडा की दोनों पक्षों के बीच झगडा हो गया और फायरिंग भी हो गई। इस दौरान चरनसिंह पक्ष के महेन्द्र व गुडडी तथा हरभान पक्ष के गिरंध व उदयभान घायल हो गए। सभी घायलों को बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया वहा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया है। पुलिस ने मौके से शंकर, यषवीर,सुरेष, हरभान ,चरनसिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट नही कराई जा सकी है।

इनका कहना,,,,,,,,,फायरिंग की पुष्टी नही हुई है, पांच जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है, पत्थर फैकने से घायल होना बताए है, किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक रिपोर्ट नही दी गई है। ,,,,,,,,,,,,,,,,महावीरसिंह थानाधिकारी गढीबाजना।

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow