सरपंच संघ की बैठक में हरिकिशन चुने गए अध्यक्ष

Aug 11, 2020 - 19:09
 0
सरपंच संघ की बैठक में हरिकिशन चुने गए अध्यक्ष

बयाना भरतपुर

बयाना 11 अगस्त। सरपंच संघ की बैठक कस्बे में एक स्थान पर हुई। जिसमें सरपंचों की एकता व संगठन को मजबूत बनाने सहित सरपंचों की विभिन्न समस्याओं एवं निदान के उपायों तथा विभिन्न विकास योजनाओं आदि को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सरंपचों की सामूहिक सहमति से ग्राम पंचायत कपूरा मलूका के सरपंच हरिकिशन सिंह बूचा को संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।बैठक में सरपंच सुरेशचंद को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में सरपंच भावना गुर्जर, रामबाई, रवीना, सुमित्रा देवी, रामादेवी, हरलाल, अमरसिंह नागर, संजू, ओमवीर, राजकुमार, मधुवाला, निशी शर्मा, रेनू कुमारी, गीताबाई, भगवत कोली, सीमा देवी, आदि भी मौजूद रहे।  

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow