धर्म मे आस्था रखने से व्यक्ति संस्कारवान बनता है- आर्यिका नंदनी

Mar 15, 2021 - 12:37
 0
धर्म मे आस्था रखने से व्यक्ति  संस्कारवान बनता है-  आर्यिका नंदनी

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग कस्बे मुजेरे वाली गली  स्थित प्राचीन जैन मंदिर के नव निर्माण से पूर्व जैन धर्मशाला में अस्थाई वेदी के निर्माण का शिलान्यास रविवार को जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आचार्य  वसुनंदी महाराज की शिष्या आर्यिका नंदिनी माताजी ससंघ के  सानिध्य में पंडित मनोज जैन शास्त्री द्वारा विधिवत  मंत्रोच्चारण यंत्र निर्माण के साथ संपन्न कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।
 इस मौके पर प्रवचन देते हुएआर्यिका बर्धस्व नंदिनी ने कहा की धर्म का आचरण करने से व्यक्ति में संस्कार आते हैं। जो व्यक्ति धर्म में आस्था रखता है वही संस्कारवान बनता है। पुण्य आत्मा ही मंदिरों का निर्माण कराते हैं। एक  संस्कारवान व्यक्ति ही पूरे समाज एवं  अपने नगर का उत्थान करता है। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जैन मनवीर जैन हरी बाबू जैन विजय जैन सुरेश जैन भीकचंद जैन ताराचंद जैन गोपी जैन वीरेंद्र जैन धर्मेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................