धरसोनी प्रवेशद्वार का निर्माण होगा शुरू, समृद्व भारत अभियान ने दी राशि

Oct 22, 2025 - 09:22
 0
धरसोनी प्रवेशद्वार का निर्माण होगा शुरू, समृद्व भारत अभियान ने दी राशि

हलैना (भरतपुर) हन्तरा-वैर सडक मार्ग स्थित गाांव धरसोनी पर धन के अभाव में लम्बे समय से अधूरा पडा प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य दुबारा शुरू होगा, जिसके लिए समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने पचास हजार की राशि स्वीकृत की, जिसकी प्रथम किस्त 20 हजार रूपए की राशि का चेक ग्रामीणों का दिया। निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि गांव धरसोनी में समृद्व भारत अभियान, भामाशाह व ग्रामीणों के सहयोग से प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य कराया जा था, जो वर्ष एक दशक से धन के अभाव में अधूरा पडा था, जिस कार्य को पूरा कराने केलिए गांव के गणमान्य लोग मिले और संस्था के द्वारा प्रवेशद्वार निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई, जिस राशि की प्रथम किस्त 20 हजार राशि का चेक गावं के लोगों को सौप दिया गया। उन्होने बताया कि संस्था और ग्रामीण मिल कर गांव धरसोनी में स्वच्छता, रोजगार, पेयजल, प्राकृतिक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण की शुद्वता, आत्मनिर्भता आदि पर कार्य प्रारम्भ होंगे, साथ ही गांव की महिला व युवाओं को रोजगार वास्ते बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र, बेटी की लाईब्रेरी आदि खोले जाऐगे। संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि गांव धरसोनी में अधूरा पडा प्रवेशद्वार संस्था और गांव के लोगों के सहयोग से निर्माण पूरा होगा, जिसमें संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता ने 50 हजार की राशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त का चेक धरसोनी निवासी शेर सिंह को सौंप दिया गया है, जो कार्य 20 दिवस में पूरा हो जाऐगा। इस अवसर पर कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी, फील्ड सुपरवाईजर विष्णु मित्तल, लेखाधिकारी सचिन कुमार, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
- दिव्यांग कन्या की शादी में गुप्ता बने मददगार
ग्राम पंचायत धरसोनी के गांव तलछेरा का नगला निवासी कमल सैनी की दिव्यांग पुत्री की शादी में समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता मददगार बने, जिन्होने कन्या की शादी में आर्थिक मदद करते हुए नगद राशि का चेक प्रदान किया। संस्था के प्रवेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि कमल सैनी की दो पुत्रियों की शादी करौली जिले के कस्वा टोडाभीम में हो गई, जिसकी एक पुत्री दिव्यांग थी और इसके परिवार की हालत कमजोर थी। जिसकी जानकारी शेर सिंह ने दी। संस्था के द्वारा कन्या की शादी में मदद जारी करते हुए चेक प्रदान कर दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................