धरती का भगवान बना हैवान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रही अकेली नर्स के साथ किया जबरन दुष्कर्म

Jun 9, 2021 - 18:46
 0
धरती का भगवान बना हैवान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रही अकेली नर्स के साथ किया जबरन दुष्कर्म

जयपुर (राजस्थान) कहते हैं कि धरती पर डॉक्टर को भगवान माना जाता है डॉक्टर मरीज को मरते मरते जीवन दान देता है राजधानी के जयपुर से ऐसा एक मामला सामने आया जहां धरती का भगवान कहलाने वाला डॉक्टर हैवान बन बैठा
प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली 25 वर्षीय नर्स स्टाफ के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है
हम आपको बता दें कि झोटवाड़ा इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती शास्त्री नगर के सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले काफी समय से नर्सिंग स्टाफ है के तौर पर नौकरी कर रही थी,  जहां पिछले काफी दिनों से डॉक्टर मुरारी उसे परेशान कर रहा था और कई बार मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ भी की एतराज जताने पर युवती के साथ मारपीट की लेकिन नौकरी के कारण वह यह सब सहती रहीं
हाल ही में 7 जून को पीड़िता हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी कर रही थी डॉक्टर मुरारी भी वहां मौजूद था और युवती को अकेला पाकर उसकी नियत खराब हो गई रात्रि करीब 12:15 बजे वह युवती को जबरन खींच कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे धमका कर वहां से चला गया,  घटना के बाद पीड़िता शास्त्री नगर थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया मामला दर्ज कर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो डॉक्टर वहां से फरार मिला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................