अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पदाधिकारियों ने नव-वर्ष स्नेह मिलन समारोह 10 जनवरी को पाखरं में आयोजन का लिया निर्णय

Dec 17, 2020 - 23:22
 0
अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पदाधिकारियों ने नव-वर्ष स्नेह मिलन समारोह 10 जनवरी को पाखरं में आयोजन का लिया निर्णय

दौसा,राजस्थान / अवधेश कुमार अवस्थी 
महवा (17 दिसंबर) अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर की अध्यक्षता में बुधवार महुआ उपखंड मुख्यालय स्थित  राधा कृष्ण मंदिर पाराशर काॅलोनी में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की मिटिंग आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी को ग्राम पाखर में राजेश पाखर फार्म हाउस पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का नबवर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा ।

इस अवसर पर  शिक्षा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव रामसहाय समसपुर, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार बालाजी, निर्धन कन्या प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रसाशनिक शिक्षा समिति जिलाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी,  कोषाध्यक्ष राकेश अवस्थी,  महामंत्री सतीश शास्त्री, विधी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा, युवा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललिता शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश कमालपुरा, ताराचंद शर्मा तथा मिडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी  मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow