जेबी महाजन डिग्री कालेज चौरीचौरा मे हुआ पत्रकार सम्मान समारोह

Feb 1, 2021 - 23:09
 0
जेबी महाजन डिग्री कालेज चौरीचौरा मे हुआ पत्रकार सम्मान समारोह

गोरखपुर। चौरीचौरा स्थित जेबी महाजन डिग्री कालेज पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन  उमाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष ईश्वरचन्द जायसवाल व विशाल जायसवाल रहें व विशिष्ठ अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, प्रदेश संयोजक जे पी गुप्ता, सह संयोजक महेन्द्र प्रताप व प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद पाण्डेय रहें! तथा कार्यक्रम संचालन जयप्रकाश यादव ने किया!  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया !तथा गीतारानी व अराधना यादव  द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया!मुख्य अतिथि ईश्वर चन्द जायसवाल ने प्रदेश इकाई से आये हुए प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, प्रदेश संयोजक जे.पी. गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद पाण्डेय, सह संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ साथ तहसील इकाई चौरीचौरा के सभी साथियों को अंगवस्त्र व कलम व डायरी देकर सम्मानित किया!  उक्त अवसर पर  सुमेर नाथ पाण्डेय, विनोद जायसवाल, यशोदा नंद सिंह ,वरुण चौधरी, राकेश त्रिपाठी, अरुण यादव, सुनील विश्वकर्मा,  विनोद गुप्ता, वेदप्रकाश सिंह, ताम्रध्वज चौहान,सन्नी निषाद, विनोद पासवान के एम शुक्ल, रामसेवक पासवान, दुर्गेश गुप्ता सुधीर द्विवेदी महेश पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................