मंडावर थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ सुंघा-बेहोश कर 90,000 छीनने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार, कार जप्त

Oct 28, 2020 - 16:48
 0
मंडावर थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ सुंघा-बेहोश कर 90,000 छीनने  वाले  बदमाश को किया  गिरफ्तार, कार जप्त

अलवर,राजस्थान 
मुडावर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनलाल जाति अहीर निवासी श्योपुर  थाना मुडावर ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अक्टूबर 10:00 बजे की घटना है कि मेरा भाई राजवीर खोरी खापरिया बहरोड से अपने घर जा रहा तो पीछे से एक i20 गाड़ी आई जिसमें से चार अज्ञात व्यक्ति थे उन्होंने मेरे भाई को रुकवाया और भर्तरी जाने का रास्ता पूछा तथा गाड़ी उतरकर मेरे भाई को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया उसके बाद उक्त लोगों ने मेरे भाई की जेब से ₹90000 निकाले और मेरे भाई को उसी अवस्था में छोड़ कर चले गए वहीं पुलिस अनुसंधान में पाया  गाड़ी नंबर  HR 26, C-2553 है पुलिस ने अनुसंधान अनुसंधान जारी कर दिया तथा घटनास्थल का मौका मुयाना कर वारदात के उपयोग में ली गई कार HR 26,GK-2553 की तलाश जारी कर दी वहीं मुखबिर के जरिए सूचना मिली की उपयोग में ली गई कार आरोपी बिजेंदर उर्फ मिंटू नाथ को थाना बहरोड़ से दस्तियाब किया तथा मुलजिम विजेंद्र उर्फ मिंटू नाथ से पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन नाथ पुत्र अंग्रेज पुत्र सुल्तान नाथ निवासी नागपुर की ढाणी बनेठी पनियाला जयपुर के साथ मिलकर करीब आधा दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दिया है तथा गिरफ्तार मुजरिम विजेंद्र उर्फ मिंटू नाथ पुत्र गोविंद जाति जोगी निवासी खेतावास थाना बहरी जिला झज्जर निवासी है तथा पुलिस टीम में शामिल लक्ष्मीकांत थाना प्रभारी मुंडावर राजपाल हेड कांस्टेबल जले सिंह कांस्टेबल ऑन कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल कार्रवाई को अंजाम दिया

  • श्याम नूरनगर की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................