उपचार के दौरान विवाहिता की मौत,पुलिस में मामला दर्ज

Jan 6, 2021 - 07:08
 0
उपचार के दौरान विवाहिता की मौत,पुलिस में मामला दर्ज

बयाना /भरतपुर /राजीव झालानी

बयाना- संदिग्ध परिस्थतियो में विषेला पदार्थ खाने से तबियत बिगडने पर अस्पताल में उपचार के लि भर्ती कराई गई महिला ने उपचार के दौरान  दम तोड दिया। पुलिस के अनुसार मृतका कस्बे के मौहल्ला वमनपुरा निवासी हीरेश पत्नी निरंजन कुशवाह बताई है। पुलिस के अनुसार इस विवाहित महिला का विवाह करीव 7 माह पूर्व हुआ था। जिसने तीन दिन पूर्व संधिग्द परिस्थतियो में विषेले पदार्थ का सेवन कर लिया बताया। जिसकी तबियत बिगडने पर उपचार के लिऐ बयाना व बयाना से रैफर होने पर भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां तबियत में सुधार नही होने पर जयपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम व पंचनामा के बाद शव परिजनो को सौप दिया। इस मामले में मृतक के पति की ओर से पुलिस कोतवाली बयाना मे मामला दर्ज कराया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................