नारायणी धाम जनाना कुण्ड के चारो तरफ सुरक्षा हेतु दिया ज्ञापन

Aug 24, 2020 - 19:13
 0
नारायणी धाम जनाना कुण्ड के चारो तरफ सुरक्षा हेतु दिया ज्ञापन

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़ (अलवर):- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के बल्देवगढ़ ग्राम पंचायत में हिंदुओं का प्राचीन पौराणिक वह आस्था का केंद्र नारायणी धाम की दो मांगो को लेकर राजगढ़, थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा राजगढ़ उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। रुबिया उपाध्याय महामन्त्री भाजपा महिला मोर्चा अलवर ने बताया की धाम पर जल की मुख्य धारा पहले पुरुषो के कुण्ड मे आती है वह नहाने धोने का जल ही महिला कुण्ड मे जाता है उसी पानी मे महिलाएं नहाने को मजबूर है। महिला कुण्ड की जल धारा को अलग से जोड़ा जाये वह महिला कुण्ड उपर से कवड नही होने के कारण गन्दी मांसिकता व अपराधी तत्वों द्रारा महिलाओ को घूरने के कारण असुरक्षा महसूस होती है। वह जनाना कुण्ड के उपर सुरक्षा के इंतजाम किये जाने की बात रखी। इस मौके पर रुबिया उपाध्याय, राहुल दिक्षित राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष,  एडवोकेट राजेंद्र चेयरवाल, एडवोकेट जितेंद्र सैनी,  एडवोकेट महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा डांगरवाड़ा, पुखराज शर्मा, श्यामसुंदर सैन राजपुर, कैलाश सैन नीमला, मौजूद रहे। 

  •  संवाददाता- महावीर सैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow