पिकअप मे ले जाते तीन ऊंट सहित तस्कर पकड कर पुलिस को सौंपा

Apr 8, 2026 - 18:48
 0
पिकअप मे ले जाते तीन ऊंट सहित तस्कर पकड कर पुलिस को सौंपा

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे स्थित पिनान रेस्ट एरिया में गौरक्षको ने कार्यवाही करते हुए गत देर रात्रि पिकअप में तीन ऊंट ले जाते हुए एक तस्कर को पकड़ा है। गौरक्षक संस्कार सैन ने बताया कि रात्रि में उनकी टीम को सूचना मिली कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पिनान रेस्ट एरिया के समीप तीन ऊंटों को तस्करी के लिए हरियाणा नम्बर पिकअप में ले जा रहा है।

इस सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां पिकअप में तीन ऊंटों सहित को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। इस सम्बंध में टीम के यश शर्मा ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पिनान रेस्ट एरिया के पास मेवात के लिए तीनो ऊंटों को तस्करी के लिए पिकअप में ले जाया जा रहा है। जिस पर उन्हें एक पिकअप आती दिखाई जिसमे चालक दिखा। चालक से पूछने पर लालसोट दौसा से खरीदकर लाना बताया गया और नूंह मेवात में कटने के लिए ले जाना बताया। जिसने खुद की पहचान नूंह क्षेत्र के सलम्बर निवासी राजेन्द्र पुत्र श्रीपाल  रूप में होना बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................