नगर पालिका कार्मिको ने पाॅलिथीन का उपयोग बन्द करने के लिए निकाली जागरूकता रैली

Feb 11, 2021 - 20:45
 0
नगर पालिका कार्मिको ने पाॅलिथीन का उपयोग बन्द करने के लिए निकाली जागरूकता रैली
फोटो.1 बयाना के पाॅलीथीन बन्द करने को लेकर जागरूकता रैली निकालते नगर पालिका के कार्मिक 

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी) नगर पालिका की ओर से कस्बे के मुख्य बाजारो मे जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में आमजन से पाॅलिथीन का उपयोग बन्द करने और प्लास्टिक व थर्मोकाॅल के उपयोग व विक्रय पर पूर्ण पाबन्दी लगाये जाने की चेतावनी दी। नगर पालिका के चैयरमैन विनोद बटटा ने बताया कि पालिका कार्मिको की ओर से आमजन को जागरूक किये जाने को रैली निकाली गई है लोगो से पाॅलिथीन की थैलियो के उपयोग व विक्रय नही किये जाने की अपील की गई है।

इस रैली के माध्यम से लोगो को सन्देश दिया गया है कि पाॅलीथीन व थर्माेकाॅल का उपयोग आमजन जन जीवन एवं पर्यावरण के लिऐ घातक है तथा इसका मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है इसके अलावा जानवरो की भी इनके उपयोग से आकारण मौते हो रही है। इसलिऐ पाॅलीथीन का उपयोग पूर्ण तय बन्द किया जाना जरूरी है। पालिका अध्यक्ष इस रैली में सबसे आगे हाथो में तख्ती लेकर काॅमिको के साथ साथ नारे लगाते हुऐ चल रहे थे तथा स्वच्छता को लेकर भी सन्देश दे रहे थे। कस्बे के बाजारो में कई जगह इस रैली का स्वागत भी किया गया। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................