छोटी खाटु में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Aug 17, 2021 - 20:38
 0
छोटी खाटु में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन

मकराना (नागौर,राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) नागौर जिले के कस्बा छोटी खाटू में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत नागौर जिले के समस्त जिला स्वास्थ्य संयोजक, सह संयोजक तथा मंडल संयोजक व सह संयोजकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 15 अगस्त को स्थानीय जैन भवन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में हेल्थ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बताया गया कि कैसे आप को संभावित तीसरी कोरोना लहर में आम जनता की मदद करनी है। भाजपा में इस सामाजिक व सेवा कार्य हेतु एक बहुत बड़ा अभियान चलाया गया है जिसका उद्देश्य पूरे भारत में करीब 4 लाख कार्यकर्ता सेवा कार्य हेतु तैयार करना है। जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ऑडीट ने बताया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सेवा कार्य में हमेशा अग्रणी रहती है। नावा के पूर्व विधायक हरीश चंद्र कुमावत ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से कार्यशाला में बताए गए सेवा कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। इस कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश स्वास्थ्य सह संयोजक डॉ. रजनी गांवड़िया ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में प्रत्येक बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ता को नियुक्त कर उनका भी प्रशिक्षण सत्र किया जाएगा। 
इस अवसर पर बोलते हुए नागौर शहर जिला अध्यक्ष व विधायक मोहन राम ने कहा कि जब बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता कोरोना काल में अपने घरों में आइसोलेट थे तब भाजपा के कार्यकर्ता आम जन की सेवा में लगे हुए थे। आज की कार्यशाला में जिले के सभी 51 मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागौर जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी ने की। कार्यशाला के विभिन्न क्षेत्रों को डॉ बीएल गावड़िया जिला स्वास्थ्य संयोजक डॉक्टर हापूराम चौधरी द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर डीडवाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा ने भी संबोधित किया। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कल्पना चौहान,राम गोपाल गहलोत, उपप्रधान ओमप्रकाश लिल,रामकिशन खिचड़, खाटु मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ, संयोजक श्याम लाल परिहार, प्रकाश सारड़ा, हनुमान राम, जिला सह संयोजक राजेंद्र सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह द्वारा कार्यशाला में पधारे समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................