आंगनवाड़ी केंद्र घटाल में पोषण की पोटली कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को नैरोकास्टिंग के माध्यम से किया जागरूक

Feb 1, 2022 - 19:27
 0
आंगनवाड़ी केंद्र घटाल में पोषण की पोटली कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को नैरोकास्टिंग के माध्यम से किया जागरूक

भिवाडी (अलवर, राजस्थान/ श्याम नूरनगर) भिवाड़ी के सामुदायिक रेडियो 90.8 FM 24 द्वारा आयोजित कार्यक्रम पोषण की पोटली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  आंगनवाड़ी केंद्र घटाल में कार्यक्रम पोषण की पोटली की नैरोकास्टिंग की गई। स्मार्ट व यूनिसेफ के सहयोग से सोमवार से गुरुवार को सामुदायिक रेडियो 90.8 एफएम 24 पर प्रसारित किया जा रहा है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में आई हुई महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और कुछ किशोरियों को पोषण की पोटली कार्यक्रम के बारे में सामुदायिक रेडियो 90.8 एफएम 24 के निर्देशक जमशेद खान और चित्रा शर्मा की अध्यक्षता वह रेडियो टीम के सीनियर आरजे सनी कश्यप, शिवानी शर्मा, आरजे शिखा कुशवाहा व आसिफ खान के द्वारा नैरोकास्टिंग के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया। वह मां और बच्चे के शुरुआती 1000 दिनों से जुड़ी देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी है, प्रसव से पूर्व मां की अच्छी देखभाल, अच्छा खानपान यह सभी जरूरी है और प्रसव के बाद भी अच्छा खानपान शिशु को स्तनपान कराना और साफ सफाई का क्या महत्व है वहां मौजूद महिलाओं ने इस कार्यक्रम को सुना और इसके बारे में अपनी राय भी साझा की। महिलाओं ने कहा यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। कार्यक्रम के जरिए गर्भावस्था और शिशु की देखभाल से जुड़ी कई सारी जानकारियां घर बैठे मिल रही हैं। अंत में आंगनबाड़ी घटाल केंद्र एक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम सिंह और आशा कार्यकर्ता चंदा देवी ने इस नैरोकास्टिंग और जागरूकता के लिए निर्देशक जमशेद खान और चित्रा शर्मा का धन्यवाद किया उन्होंने भी  आभार प्रकट कर मां और बच्चे की उचित देखभाल का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है