मकर संक्रांति पर लोगों ने सूर्य देवकी पूजा- अर्चना कर गौशालाओं पर किया दान पुण्य

Jan 15, 2021 - 00:41
 0
मकर संक्रांति पर लोगों ने  सूर्य देवकी पूजा- अर्चना कर गौशालाओं पर किया दान पुण्य

महुआ (दौसा,राजस्थान/ अवधेश कुमार अवस्थी) उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर श्रद्धालु लोगों ने गौशाला   मंदिरों घरों में पूजा अर्चना कर गरीब असहाय लोगों को दान पुण्य किया केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि उपखंड मुख्यालय के किले स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में प्रातः से ही श्रद्धालु लोगों का आना-जाना शुरू हो गया लोगों ने जहां गौ माता को लिए गुड हरा चारा सब्जियां खिला कर आशीर्वाद लिया वही लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर भगवान से मंगलकामनाएं की प्रार्थना की 
दौसा पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि दान पुण्य कभी भी, कहीं भी और किसी को भी किया जा सकता है, परंतु किसी विशेष अवसर पर तय विधि से किए दान-धर्म से अनुकूल और सही लाभ होता है। हिन्दुओं के पवित्र अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास में किया गया विधिपूर्वक दान, धर्मसिद्ध हो गौ माता के साथ भगवान से सूर्य उपासना के इस पावन अवसर पर आप और आपके परिवार में सुख, समृद्धि और शांति के वास की प्रार्थना करता हूँ। इस दान पुण्य के त्यौहार मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आप लोगों से प्रार्थना करता हूं कि आप अपने नजदीकी  गौशाला में गौ माताओं को गुड़ चारा हरा चारा पौष्टिक आहार व अन्य आवश्यकता की वस्तुओं के साथ गरीब असहाय ज़रूरतमंदों की मदद करके उनके चेहरे पर  एक नई खुशी प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त करें।
आप उन्हें कपड़े, कंबल, जूते, भोजन के पैकेट, मिठाई या ऐसी कोई भी वस्तु दान कर सकते हैं जो उनकी ज़रूरत का हो। ईश्वर ने आपको  सक्षम बनाया हैं इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अवश्य ही अपने आसपास गौशाला के साथ  गरीब लोगों की मदद करें। एक छोटा सा कदम किसी बेजुबान पशु पक्षियों के साथ गरीब लोगों के दिन को रोशन करने के लिए काफी है।
काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी, टूटे ना कभी डोर आपके विश्वास की,
छू लों आप जिंदगी के सारे कामयाबी, जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की..

उत्तरायण महापर्व (मकर संक्रांति) गुरुवार की सभी धर्म प्रेमी बंधुओं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और उन्नति प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे। आप हमेशा खुश स्वस्थ रहें ईश्वर और गौ माता के चरणों में यही प्रार्थना है
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................