सर्व ब्राह्मण महासभा स्थापना दिवस पर सचिवालय में नूतन पंचांग किए भेंट

Jun 19, 2021 - 18:56
 0
सर्व ब्राह्मण महासभा स्थापना दिवस पर सचिवालय में नूतन पंचांग किए भेंट

मकराना (नागौर, राजस्थान) मकराना के निकटवर्ती बोरावड़ निवासी आचार्य पंडित विमल पारीक ने राजस्थान सचिवालय का दौरा किया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय के स्थापना दिवस के उपलक्ष में राजस्थान शासन सचिवालय के मुख्य संयुक्त सचिव मुकेश शर्मा सीनियर आईएएस को सम्मानित कर आचार्य पंडित विमल पारीक ने सर्व ब्राह्मण महासभा का नूतन पंचांग भी भेंट किया। इस अवसर पर राजस्थान शासन सचिवालय के चीप ज्वाइंट सेक्रेट्री मुकेश शर्मा ने मार्मिक प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का बहुत बड़ा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य होता है कि वह संस्कृत और संस्कृति और भारतीय परंपराओं का निर्वहन करते हुए निस्वार्थ समर्पित भावना के  आदर्श प्रस्तुत करें। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य पंडित विमल पारीक ने जन सूचना प्रसारण विभाग विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा जयपुर, हरिशंकर व्यास सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................