तीन हजार का ईनामी बदमाश व उसका एक साथी गिरफ्तार

Dec 20, 2020 - 11:44
 0
तीन हजार का ईनामी बदमाश व उसका एक साथी गिरफ्तार

बयाना/भरतपुर/राजीव झालानी

बयाना 19 दिसम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक डा0 अमनदीप कपूर के निर्देशन में चलाऐ जा रहे विशेष धरपकड अभियान के तहत पुलिस थाना गढीबाजना ने डागक्षेत्र के गांव बागर्रा के जंगलो से कार्रवाही एक और ईनामी बदमाश व उसके साथी स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना अधिकारी महावीरसिहं ने बताया कि तीन हजार के ईनामी बदमाश बन्टी गुर्जर निवासी लखेपुरा पुलिस थाना कंचनपुर जिला धौलपुर व उसके साथी स्थाई वारन्टी राकेश गुर्जर निवासी निभी थाना बसईडांग जिला धौलपुर को मुखविर की सूचना पर कार्रवाही कर डांग क्षेत्र के बागर्रा के जंगलो से गिरफतार किया है। इसका साथी रिसी गुर्जर दो दिन पूर्व पुलिस थाना गढीबाजना ने गिरफतार किया था। इस पर भी तीन हजार रूपया का ईनाम घोषित था। पकडे गऐ दोनो बदमाशो को शनिवार को विशेष न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उन्हें सोमवार तक के लिऐ पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................