सेनेटाइजर चेम्बर बना बाइक स्टेण्ड, फव्वारे ले गए चोर

May 20, 2021 - 10:10
 0
सेनेटाइजर चेम्बर बना बाइक स्टेण्ड, फव्वारे ले गए चोर

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ उदयसिंह) कामंा मे कोरोना कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सेनेटाइजर के नाम पर नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवालियॉ निशान लग रहे है।कामां मे नगरपालिका द्वारा सेनेटाइजर चैम्बर बनाऐ गए थे। लेकिन उसमे सिर्फ ढाचा खडा कर दिया गया। सेनेटाइजर का कार्य करने वाले उपकरण चेम्बर मे मोजूद नही है। जो शोपीस की तरह लाल दरवाजे, नगरपालिका के समीप खडे हुए है। नगरपालिका के सामने खडे सेनेटाइजर चेम्बर को बाइक स्टेण्ड बनकर रह गया हेै। जबकि इन चेम्बरो को बनाने में लाखो रूपये की लागत आई होगी।कस्बे मे सेनेटाइजर का छिडकाव, बाजार मे गुजरने वाले आमजन सेनेटाइजर होकर निकलने का उदेश्य मात्र दिखावा साबित हुआ है क्योकि लॉक डाउन में आमजन बाहर निकलता ही नही है। मास्क वितरण, कस्बे मे  छिडकाव के नाम पर  खर्च की गई राशि में गडबड झाला नजर आ रहा है।
इस को लेकर नगरपालिका चेयर मेन गीता खण्डेलवाल का कहना है की सेनेटाइजर चैम्बरे मे लगी मशीनो का कुछ असमाजिक तत्व खराब कर गए है जिनको सही कराके सुचारू किया जावेगा। मशीन खराब करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जावेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................