अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वावलंबी महिलाओं को मिला सम्मान हौसलों को मिलेगी नई उड़ान

पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा स्वाबलंबी महिला सम्मान समारोह चौरीचौरा के शहीद स्मारक पर किया गया आयोजित पहली बार मिला स्वाबलंबी महिलाओं को सम्मान

Mar 10, 2021 - 23:58
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वावलंबी महिलाओं को मिला सम्मान हौसलों को मिलेगी नई उड़ान

चौरीचौरा (गोरखपुर,उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चौरी चौरा शताब्दी समारोह के क्रम में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा चौरीचौरा के शहीद स्मारक के हॉल में स्वाबलंबी महिलाओं के सम्मान समारोह के लिए एक आयोजन किया गया कार्यक्रम में पहली बार महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अलका सिंह, नगर ग्राम पंचायत चेयरमैन सुनीता गुप्ता, अपने कर्म और हौसलों के बलबूते स्वावलंबन के क्षेत्र में नई दिशा लिख रही महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
नायब तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है महिलाओं को सशक्त और प्रेरणादाई बनाने के लिए उन्होंने कर्म योद्धा महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी अलका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से महिलाओं को बेहतर प्रेरणा मिलेगी और इससे महिलाओं का उत्साह भी बढ़ेगा विगत कई महीनों से प्रेस क्लब द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं महिला शक्ति को पहचानने की जरूरत है इस प्रकार सम्मान पाकर उनके अंदर बेहतर ऊर्जा का संचार होगा एवं नई उपलब्धियों को प्राप्त कर सकेंगे इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रेस क्लब की उपलब्धियों को बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को हमारा संगठन आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के विनोद सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, लालजी विश्वकर्मा, आशुतोष पाण्डेय, अनिल वर्मा, अवनीश मणि त्रिपाठी, डॉक्टर सतीश यादव, राजेश जायसवाल, शशि जायसवाल, रामानन्द पाण्डेय, धनन्जय पाण्डेय, कृष्णा गुप्ता, अजीत सिंह, विनय गुप्ता, रंजीत जायसवाल, विश्वनाथ यादव, धीरज शुक्ला सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इन महिलाओं को मिला सम्मान स्वावलम्बी महिलाओं और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली
गीतारानी, रीना देवी, रजिया सुल्तान, गोल्डी यादव, सीमा गिरी, नेहलता सिंह, आराधना यादव, कल्यान्ती देवी,बासमती, कनकलता,गीता पासवान,सोमारी देवी, बबिता विश्वकर्मा, मुन्नी देवी, ललिता देवी, रेनू यादव, संगम देवी, संगीता देवी, ऊषा देवी, पुष्पा तिवारी, बिन्दू देवी, कौशल्या गौंड़, मनोरमा देवी, कनकलता, सुमन निषाद, बबिता देवी, मंजू गौड़, सीमा देवी, दुर्गावती, प्रतिमा देवी को तथा महिला सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला कांस्टेबल गीता सिंह, सोनी गुप्ता, प्रेमशीला पाल, बीना शुक्ला, रानी प्रजापति, अर्चना यादव और अनिता पाल को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................