उपनगर पुर में बेजुबान प्राणी के लिए वरदान साबित हो रहा है शिव बालाजी गौसेवा संगठन

May 29, 2021 - 19:03
 0
उपनगर पुर में बेजुबान प्राणी के लिए वरदान साबित हो रहा है शिव बालाजी गौसेवा संगठन

भीलवाड़ा (राजस्थान) जहाँ पूरे भारत ओर विश्व करोना जैसी महामारी से जूझ रहा है और लोकडाउन जैसी परिस्थितियों से गुजर रहा हे इस बीच बहुत से संगठन एक दूसरे की मदद के लिये आगे आये है लेकिन बेजुबान प्राणी को कोई सहारा नही है।  इसी बीच उपनगर पुर के शिव बालाजी गौ सेवा संगठन जो 6 साल से पुर मे कार्यरत है जो 11 मई से लगातार इन निराश्रित गौ माता व नंदी देव को प्रतिदिन 1500 किलोग्राम हरा चारा सुबह शाम पुर के चारो तरफ व पुर के अंदर गली मोहल्लों में वितरण कर रहा है। व घायल व बीमार गौ माता व नंदी का उपचार भी करते है और उनको पशु चिकित्सालय भेजते। प्रदेश मंत्री दीपक भारद्वाज ने बताया की पुरवासियों ने संगठन का  अच्छा सहयोग किया और सहयोग राशि भी देते है। और साथ ही मुम्बई, सूरत और अहमदाबाद जैसे महानगरो से भी सहयोग राशि प्राप्त होती है। रोजाना गौ सेवक टीम के जिला प्रमुख शुभम लोयमा, जिला अध्यक्ष गिरिराज सुथार,मोनू सिंघवी, संजय पारीक, हरीश जोशी,मंगलेशवर राजोरा, सोनू सेन,रवि झाडोलिया,नीलेश टेलर, गोपाल चेचानी आशुतोष जोशी, आशीष टेलर, राज आचार्य,अमन पारशर रक्षित छिपा व राहुल राजोरा मिलकर अलग अलग वाहन पे पुर के सभी तरफ हरा चारा जिम्मेदारी से निर्वहन करते है इस कार्य की लोगों ने सराहना की

  • रिपोर्ट- राजकुमार गोयल

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................