हृदय गति रुकने से ड्यूटी पर तैनात सैनिक का हुआ निधन

May 13, 2021 - 12:25
 0
हृदय गति रुकने से ड्यूटी पर तैनात सैनिक का हुआ निधन

नीमराणा (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) नीमराणा के कुतिना गांव में सेना में नायक पद पर तैनात लेखराज सिंह का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद गांव कुतिना स्थित उनके निवास पर लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि शहीद लेखराज सिंह  के 18 वर्षीय बेटे मनीष सिंह ने दी।  शहीद लेखराज सिंह 2003 से सेना में तैनात था लेखराज सिंह  का ड्यूटी के दौरान शहीद होना परिवार के लिए बड़ा सदमा है।
नीमराना के गांव कुतिना निवासी शहीद लेखराज सिंह ने 2003 को सेना में नौकरी शुरू की थी। उनकी तैनाती चंडीगढ़ में थी। 10 मई  को करीब 8 बजे हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। एक भाई गांव में खेती का काम संभाल रहा है। शहीद लेखराज सिंह  के परिवार में पत्नी, 11  वर्षीय बेटी हिमांसी और 18  वर्षीय बेटा मनीष है। उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। 
सेना में तैनात नायक सूबे.प्रदीप कुमार सिंह  ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से नायक लेखराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि सर्विस के दौरान मौत होने पर उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है। सेना में जवानों को घर तक हर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अंतिम संस्कार के समय सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई । इस दौरान स्थानीय प्रशासन मोके पर मौजूद रहा । 
कुतिना सरपंच रविन्द्र सिंह ने बताया की इस दौरान सरकार की कोविड 19 का पालन किया गया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................