घर में घुसकर डेढ लाख नकद व लाखो के जेवरात चोरी

Feb 17, 2021 - 20:02
 0
घर में घुसकर डेढ लाख नकद व लाखो के जेवरात चोरी

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी) कोतवाली क्षेत्र के गांव महलोनी निवासी एक जने की ओर से अपने ही गांव के नामजद आरोपी के विरूद्व बीति रात्रि को उसके घर में घुसकर घर में रखे डेढ लाख रूप्या नकद व साढे तीन तोला सोने की दो जंजीरो को चुरा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार गांव महलोनी निवासी पीडित शत्रुधन गुर्जर ने बताया है कि बीति रात्रि को उसके घर में उसके ही गावं के ही एक नामजद आरोपी चोरी की नियत से घुस आया और घर में रखे बक्से को तोडकर उसमें रखे डेढ लाख रूप्या नकद व साढे तीन तोला की सोने की जंजीरो को चुरा कर भाग गया। पीछा करने पर वह भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................